समग्र आईडी से बुजुर्ग का नाम हटाने का आरोप

सिंगरौली। जिले के चितरंगी जनपद क्षेत्र की एक बुजुर्ग महिला ने समग्र आईडी से नाम हटाए जाने और इसके चलते राशन नहीं मिलने की शिकायत महाप्रबंधक, जिला खाद्य विभाग से की है। महिला ने मामले की निष्पक्ष जांच कर नाम पुन: जोड़ने और खाद्यान्न का लाभ दिलाने की मांग की है। आवेदन के अनुसार ग्राम रमपुरवा दादर निवासी फूलमती साहू पत्नी स्व. बंशीलाल साहू ने बताया कि उनकी समग्र आईडी क्रमांक 35322184 में पहले उनका नाम दर्ज था। आरोप है कि बिना उनकी जानकारी के समग्र आईडी से उनका नाम हटाकर पुत्र और पुत्रवधू का नाम जोड़ दिया गया।

Next Post

तेजस कार्यशाला में युवाओं को मिला स्टार्टअप का मार्गदर्शन

Tue Jul 21 , 2026
आलीराजपुर,कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर के निर्देशन में शहीद क्रांतिकारी छितूसिंह किराड़ महाविद्यालय में आयोजित तेजस कार्यशाला में 200 से अधिक युवाओं ने भाग लेकर स्टार्टअप, उद्यमिता और स्वरोजगार की संभावनाओं की जानकारी प्राप्त की।   कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हजरी बाई खरत एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती […]

You May Like