
आलीराजपुर,कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर के निर्देशन में शहीद क्रांतिकारी छितूसिंह किराड़ महाविद्यालय में आयोजित तेजस कार्यशाला में 200 से अधिक युवाओं ने भाग लेकर स्टार्टअप, उद्यमिता और स्वरोजगार की संभावनाओं की जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हजरी बाई खरत एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती संघमित्रा गौतम ने किया। वक्ताओं ने स्थानीय स्तर पर उद्योगों की स्थापना, रोजगार सृजन और पलायन रोकने की आवश्यकता पर जोर दिया।
कार्यशाला में मुस्तफा हुसैन, आनंद रायकवार, सौम्यदीप धानी, पंकज भयडिया, श्याम पाटीदार एवं जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक कैलाश माल ने स्टार्टअप नीति, GeM पोर्टल, स्टार्टअप इंडिया, बैंकिंग सहायता, एमएसएमई योजनाओं तथा मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना की जानकारी दी। अंत में सेडमैप के कैलाश कर्मा ने आभार व्यक्त किया। संचालन सुधीर जैन ने किया।
