राजपुर विधानसभा को 45 करोड़ की सडक़ सौगात

बड़वानी।जिले के राजपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए राज्य सरकार के अनुपूरक बजट 2026-27 में 45 करोड़ रुपए की तीन महत्वपूर्ण सडक़ परियोजनाओं को स्वीकृति मिली है। कांग्रेस का कहना है कि यह मंजूरी विधायक बाला बच्चन की लगातार पहल और क्षेत्र की जरूरतों को शासन के समक्ष प्रभावी ढंग से रखने का परिणाम है। स्वीकृत कार्यों में ओझर बाईपास का निर्माण, नांगलवाड़ी से पीपरखेड़ा तक बाईपास तथा नागलवाड़ी-भिलट देव शिखर धाम मार्ग का चौड़ीकरण शामिल है।

इन परियोजनाओं के पूरा होने से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के बीच आवागमन सुगम होगा, यातायात का दबाव कम होगा तथा धार्मिक पर्यटन को भी नई गति मिलेगी। लंबे समय से इन मार्गों के उन्नयन की मांग की जा रही थी। नई सडक़ें किसानों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और श्रद्धालुओं के लिए सुविधा बढ़ाएंगी। कांग्रेस जिला अध्यक्ष नानेश चौधरी ने इसे विधानसभा क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे आर्थिक गतिविधियों को बल मिलेगा और लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि निर्माण कार्य जल्द शुरू होकर निर्धारित समय में पूरा किया जाएगा।

तीन परियोजनाओं पर 45 करोड़ का निवेश

अनुपूरक बजट 2026-27 में राजपुर विधानसभा के लिए तीन सडक़ परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इनमें 28.20 करोड़ रुपए से ओझर बाईपास का निर्माण होगा, जिससे शहर में यातायात का दबाव कम होगा। 6.85 करोड़ रुपए से नांगलवाड़ी से पीपरखेड़ा तक नया बाईपास बनाया जाएगा, जिससे ग्रामीण सम्पर्क मजबूत होगा। 10 करोड़ रुपए की लागत से नागलवाड़ी-भिलट देव शिखर धाम मार्ग का चौड़ीकरण किया जाएगा। इस मार्ग के विकसित होने से श्रद्धालुओं, किसानों, विद्यार्थियों और स्थानीय नागरिकों को सुरक्षित तथा सुविधाजनक आवागमन का लाभ मिलेगा। कुल स्वीकृत राशि 45 करोड़ रुपए है।

 

समग्र विकास को मिलेगी नई दिशा

 

कांग्रेस जिला अध्यक्ष नानेश चौधरी ने कहा कि विधायक बाला बच्चन ने क्षेत्र की आवश्यकताओं को लगातार शासन के समक्ष उठाया। इसी प्रयास का परिणाम है कि तीन महत्वपूर्ण सडक़ परियोजनाओं को स्वीकृति मिली। उन्होंने कहा कि इन कार्यों से व्यापार को बढ़ावा मिलेगा, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और धार्मिक पर्यटन के साथ क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी।

Next Post

अब हम चुप नहीं रहेंगे… पीएम आवास के बाहर राहुल गांधी का रातभर का प्रदर्शन, जयराम रमेश का बड़ा ऐलान

Tue Jul 21 , 2026
राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना शुरू किया। जयराम रमेश ने कहा कि छात्रों को न्याय मिलने तक विरोध प्रदर्शन रातभर जारी रहेगा। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री आवास के बाहर बड़ा प्रदर्शन शुरू किया […]

You May Like