ड्यूटी में लापरवाही पर एएसआई की रैंक घटाई, बनाया पांच साल के लिए आरक्षक

इंदौर. ऑपरेशन क्लीन के तहत जहां शहर में बाहरी अपराधियों पर कार्रवाई की जा रही है, वहीं विभाग के भीतर भी लापरवाह और जिम्मेदारी से बचने वाले कर्मचारियों पर गाज गिर रही है. ऐसे ही एक मामले में मंगलवार को एक गंभीर कार्रवाई करते हुए कार्यवाहक एएसआई सुभाषचंद्र वर्मा को दंडित किया है. सूत्रों के अनुसार ड्यूटी के प्रति लापरवाही और बार बार चेतावनी के बावजूद सुधार न होने पर उनकी पदावनति कर पांच वर्ष के लिए आरक्षक बनाया दिया है. उक्त कार्रवाई कमिश्नरेट स्तर पर हाल ही में ऐसी कई कार्रवाइयाँ की गई हैं, जिनमें ड्यूटी से गायब रहने, जिम्मेदारी से बचने और आदेशों की अवहेलना करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं. मामले में अधिकारियों का कहना है कि विभागीय अनुशासन को मजबूत करने के लिए आगे भी ऐसी कार्यवाही जारी रहेगी.

 

Next Post

वर्दी पहनकर सोशल मीडिया पर अब ‘हीरो’ नहीं बन सकेंगे पुलिसकर्मी

Tue Dec 9 , 2025
भोपाल। मप्र में पुलिसकर्मी अब वर्दी पहनकर सोशल मीडिया पर ‘हीरो’ नहीं बन सकेंगे. डीजीपी कैलाश मकवाना ने इसको लेकर मानक संचालन प्रक्रिया(एसओपी) जारी कर दिया है. जारी निर्देश का उल्लघंन करते पाए जाने पर ऐसे पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच करते हुए निलंबन, वेतनवृद्धि रोकना, पदावनित या सेवा से […]

You May Like