इंदौर: भंवरकुआं क्षेत्र में शनिवार रात एक सिविल इंजीनियर की दर्दनाक मौत हो गई. अभिनव नगर में रहने वाले 30 वर्षीय प्रदीप वाडेकर पिता किशोर वाडेकर शनिवार रात अपने निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल पर काम देखने पहुंचे थे.
इसी दौरान सीढ़ियों पर पानी होने से उनका पैर फिसल गया और वे अंदर की ओर पानी की टंकी के ढक्कन पर सिर के बल गिर पड़े. गिरने की आवाज सुनकर उनका भाई मौके पर पहुंचा तो प्रदीप अचेत अवस्था में पड़े थे. उनके सिर में गंभीर चोट आई थी. परिजन उन्हें तुरंत निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.
