महापौर ने ‘ऑल टाइम ऐप’ किया शुरु

इंदौर: आज महापौर ने आल टाइम ऐप की शुरुआत की. उक्त ऐप के द्वारा घर बैठे बहुत सी सेवाएं शहर की जनता को मिलने लगेंगी. साथ ही गरीब परिवारों के लोगों को रोजगार मिलेगा.
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आज दीनदयाल अंत्योदय आजीविका योजना के तहत ऑल टाइम ऐप्स सिटी लाइवलीहुड सेंटर लॉन्च किया. उक्त ऐप शहर में ऑन-डिमांड सेवाओं का नया मॉडल होगा.

उपरोक्त ऐप से शहरी गरीबों को रोजगार मिलेगा और आम जनता को बेहतर सुविधाएं देने की नई पहल है. महापौर ने बताया कि इस ऐप के द्वारा अब शहरवासियों को रोजमर्रा की जरूरतों जैसे प्लंबिंग, इलेक्टि्रशियन, फिटर, फैब्रिकेटर, पेंटिंग, ब्यूटी पार्लर आदि सेवाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर तय दरों (फिक्स रेट) पर उपलब्ध होंगी. इस मौके पर विधायक गोलू शुक्ला ,एमआईसी सदस्य मनीष शर्मा , पार्षद पंखुड़ी डोसी सहित नगर निगम के अधिकारी सहित शहरी आजीविका मिशन के कर्मचारी मौजूद थे.

वेंडर्स का पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य
महापौर ने बताया कि इस मॉडल को फिलहाल पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया गया है. अगर सफल रहता है, तो इसे पूरे शहर में लागू किया जाएगा. सुरक्षा और गुणवत्ता को ध्यान में रखकर उक्त ऐप से जुड़े सभी वेंडर्स का पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य होगा. साथ ही उन्हें ग्राहकों के साथ व्यवहार और सेवा मानकों को लेकर प्रशिक्षण भी दिया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी सेवा को लेकर शिकायत आती है, तो संबंधित वेंडर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

फैंस को झटका! ‘हेरा फेरी 3’ फिलहाल ठंडे बस्ते में, अक्षय कुमार ने कहा- अभी नहीं बन रही फिल्म

Sat Apr 18 , 2026
‘हेरा फेरी 3’ को लेकर फैंस के लिए निराशाजनक खबर सामने आई है। Akshay Kumar ने साफ कर दिया है कि फिलहाल फिल्म नहीं बन रही और अगले एक साल तक इसकी शुरुआत भी संभव नहीं है। बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार की सबसे आइकॉनिक फिल्मों में से एक हेरा […]

You May Like