नयी दिल्ली, 26 अक्टूबर (वार्ता) देश की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनियों में से एक, ‘किया इंडिया’- जो ऑस्ट्रेलियन ओपन की लंबे समय से पार्टनर रही है – ने राजधानी के आर.के. खन्ना टेनिस स्टेडियम में अपने ‘एओ 27 बॉलकिड्स प्रोग्राम’ के लिए नेशनल ट्रायल्स सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं। इन ट्रायल्स में पूरे भारत से शॉर्टलिस्ट किए गए 60 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। ये प्रतिभागी दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में हुए सिटी-लेवल ट्रायल्स से चुनकर आए थे। अंत में चार युवाओं का चयन किया गया, जिन्हें ‘ऑफिशियल ऑस्ट्रेलियन ओपन बॉलकिड्स’ बनने और मेलबर्न में होने वाले ऑस्ट्रेलियन ओपन 2027 में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।
चयन प्रक्रिया की शुरुआत डिजिटल रजिस्ट्रेशन से हुई, जिसके बाद दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में सिटी-लेवल ट्रायल्स आयोजित किए गए। इनके जरिए पूरे भारत से 60 प्रतिभागियों को नेशनल ट्रायल्स के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। इनमें से 24 प्रतिभागी मूल्यांकन के अंतिम चरण तक पहुंचे, जिसके बाद चार प्रतिभागियों को एओ27 में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया। अंतिम चरण के मूल्यांकन में फुर्ती, तालमेल, फोकस, तत्परता, कम्युनिकेशन और टीम वर्क को परखा गया – ये सभी गुण विश्व स्तरीय टेनिस टूर्नामेंट में मैचों के दौरान मदद करने के लिए बहुत जरूरी हैं।
चुने गए इन चार प्रतिभागियों को ‘ऑफिशियल ऑस्ट्रेलियन ओपन बॉलकिड्स’ बनने और मेलबर्न में होने वाले ऑस्ट्रेलियन ओपन 2027 में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। इस अनुभव के ज़रिए, प्रतिभागियों को एक अंतरराष्ट्रीय ग्रैंड स्लैम के पैमाने, सटीकता और तीव्रता को करीब से देखने का मौका मिलेगा। साथ ही, वे टूर्नामेंट के पीछे के व्यावसायिकता, अनुशासन और टीम वर्क को समझ सकेंगे और खेल के मैदान से परे टेनिस के एक नए नज़रिए से परिचित हो सकेंगे।
इस अवसर पर, किया इंडिया के सेल्स और मार्केटिंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, अतुल सूद ने कहा, “ऑस्ट्रेलियन ओपन के साथ किया का लंबे समय से जुड़ाव, टेनिस को बढ़ावा देने और अगली पीढ़ी को प्रेरित करने के हमारे संकल्प को दर्शाता है। एओ27 बॉलकिड्स प्रोग्राम के ज़रिए, हम युवा भारतीयों को विश्व-स्तरीय टेनिस का अनुभव करने और वैश्विक खेल मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के अवसर दे रहे हैं। हम चुने गए चार प्रतिभागियों को बधाई देते हैं और मेलबर्न में होने वाले ऑस्ट्रेलियन ओपन 2027 में उनसे मिलने के लिए उत्सुक हैं।”
ऑस्ट्रेलियन ओपन के आधिकारिक ऑटोमोटिव पार्टनर के रूप में किया का 24 वर्षों से अधिक का जुड़ाव रहा है। इसी क्रम में, ‘किया इंडिया बॉलकिड्स प्रोग्राम’ टेनिस के साथ गहरे संबंध बनाने और युवाओं के लिए सार्थक अवसर पैदा करने के ब्रांड के संकल्प को और मज़बूत करता है। चुने गए प्रतिभागियों को खेल के सबसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में से एक का अनुभव देकर, यह पहल किया की व्यापक सोच-‘मूवमेंट दैट इंस्पायर्स’ (प्रेरणा देने वाली गति)-को दर्शाती है। इसका उद्देश्य खेल के ज़रिए लोगों की भागीदारी को प्रोत्साहित करना, उनकी आकांक्षाओं को संवारना और समुदायों को आपस में जोड़ना है।

