प्रशासन ने संतों को सीएम से मिलने से रोका, हाईवे की मांग कर रहे थे

ग्वालियर। नेशनल हाईवे -719 की मांग लेकर पहुंचे संत समाज की मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं हो सकी। सीएम के दौरे के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग-719 के चौड़ीकरण का मुद्दा जोरशोर से उठा। संत समाज मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर भिंड-इटावा मार्ग का चौड़ीकरण कराने और निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग करने पहुंचा था।

संत समिति के अध्यक्ष कालीदास महाराज मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे थे। वे नेशनल हाईवे-719 के चौड़ीकरण की मांग को लेकर ज्ञापन देना चाहते थे। प्रशासन ने उन्हें मुख्यमंत्री से मिलने से रोक दिया। इससे कालीदास महाराज ने नाराजगी जताई।

संत समाज का कहना है कि लंबे समय से बदहाल और संकरी पड़ी इस सड़क पर लगातार हादसे हो रहे हैं। उनका दावा है कि हर साल 200 से अधिक लोगों की सड़क दुर्घटनाओं में मौत होती है। इसी कारण लोग इस मार्ग को ‘मौत का हाईवे’ कहने लगे हैं। संत समाज ने कहा कि हाईवे का चौड़ीकरण होने से दुर्घटनाएं कम होंगी और लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी।

Next Post

लॉर्ड्स में क्रांति गौड़ का ऐतिहासिक 'फाइफर' महिला टेस्ट में 5 विकेट लेने वाली दुनिया की पहली गेंदबाज बनीं

Sun Jul 12 , 2026
लॉर्ड्स। भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेले जा रहे टेस्ट मैच में भारतीय युवा तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने इतिहास रच दिया। वह महिला टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में लॉर्ड्स के मैदान पर एक पारी में 5 विकेट (फाइफर) लेने वाली दुनिया […]

You May Like