सिवनी होते हुए बरगी के पिपरिया पहुंचा जंगली हाथी,ग्रामीणों में दहशत 

जबलपुर। बरगी के पिपरिया टोलाहार गांव में जंगली हाथी की मौजूदगी से गांव के लोगों में अच्छी खासी दहशत व्याप्त हो चुकी है। बीती रात से क्षेत्र में बड़े दांत वाले जंगली हाथी को खेतों के पास देख ग्रामीणों का समूह सकते में आ गया था और उन्होंने तत्काल पुलिस और वन विभाग की टीम को सूचना दी थी। सूचना मिलने के बाद मौकें पर वन विभाग की टीम पहुंच गई और हाथी को ट्रैक करने की कोशिश शुरू कर दी गईं हैं।

वन अधिकारी अपूर्व शर्मा ने नवभारत को बताया कि सिवनी, छिंदवाड़ा होते हुए जंगली हाथी बरगी के पिपरिया इलाके में पहुंच गया है। अभी हाथी की मूवमेंट पिपरिया गाँव में मिली है।

वहीं छतीसगढ़ से जंगली हाथियों के बड़े झुंड बरगी पहुंचने की बात पर वन अधिकारी अपूर्व शर्मा ने कहा कि झुंड नहीं आया है, सिर्फ एक हाथी बरगी के पिपरिया गांव में आ गया है।

रात भर करता रहा शोर 

इस संबंध में पिपरिया के स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि जंगली हाथी खेतों में लगी फसलों के साथ हरकत करता देखा गया है और वह रात भर चिंघाड़ता भी रहा। ग्रामीणों का कहना है कि पिपरिया गांव के छोर पर खेतों के बाद जंगली क्षेत्र लगा हुआ है। यह हाथी उसी क्षेत्र से आया और काफी देर तक गांव के हिस्से में खाना खोजता रहा। उसके बाद वह वापस जंगल की ओर चला गया था।

पहली बार गांव में आया जंगली हाथी

पिपरिया गांव के 80 वर्षीय नन्हेंलाल भूमिया, साजन सिंह ने मुताबिक पिपरिया गांव में ये पहली बार हुआ है जब यहां जंगली हाथी आया है, इसके पहले यहां सियार, तेंदुआ नजर आते रहे हैं।

Next Post

टेबल टेनिस में भाविना पटेल ने पदक किया पक्का

Mon Oct 19 , 2026
आइची-नागोया (जापान) 19 अक्टूबर (वार्ता) भारत की भाविना पटेल ने सोमवार को पैरा टेबल टेनिस की महिला एकल क्लास 4-5 स्पर्धा के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इसी के साथ उन्होंने कम से कम एक पदक पक्का कर लिया है। आज यहां हुए मुकाबले में भाविना पटेल ने एक […]

You May Like