राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर साध्वी ऋतंभरा बोलीं- दोषियों को मिले कड़ी सजा

इंदौर:मीडिया से चर्चा के दौरान साध्वी ऋतंभरा ने अयोध्या राम मंदिर में कथित चंदा और चढ़ावा चोरी की घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा कि भगवान के धन पर गलत नजर रखने वालों को जल्द से जल्द कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उनके अनुसार, यह घटना केवल आर्थिक अपराध नहीं, बल्कि करोड़ों राम भक्तों की आस्था से जुड़ा गंभीर विषय है।

साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि 500 वर्षों के लंबे संघर्ष और अनेक बलिदानों के बाद राम जन्मभूमि का सपना साकार हुआ है। ऐसे में इस तरह की घटनाएं पूरे समाज को शर्मसार करती हैं। उन्होंने मांग की कि मामले में जो भी दोषी हों, उनके खिलाफ निष्पक्ष जांच कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

Next Post

मक्सी स्टेशन पर ट्रेन से कटकर अज्ञात व्यक्ति की मौत, आत्महत्या की आशंका

Thu Aug 6 , 2026
मक्सी रेलवे स्टेशन स्थित आरपीएफ थाने के सामने एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना उज्जैन-भोपाल सावन स्पेशल ट्रेन के गुजरने के दौरान हुई। सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। […]

You May Like