सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाएं आहत करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

झाबुआ. थाना काकनवानी पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक एवं अभद्र टिप्पणियां कर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वाले दो आरोपियों को त्वरित कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया गया है। थाना काकनवानी में फरियादी सुनील निनामा द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी कि इंस्टाग्राम के माध्यम से बीड़ धाम माताजी मंदिर के पुजारी के विरुद्ध अत्यंत अपमानजनक, अश्लील एवं अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है। उक्त कृत्य से हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं तथा क्षेत्र में तनाव की स्थिति निर्मित होने की आशंका उत्पन्न हो गई थी।

शिकायत की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक झाबुआ *श्री देवेंद्र पाटीदार* व्दारा तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया, जिस पर थाना काकनवानी पुलिस द्वारा तत्काल *अपराध क्रमांक 146/2026 पंजीबद्ध कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296 एवं 298* के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। मामले की जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दबिश देकर दोनों मुख्य आरोपियों *सतीश पिता सोमला सिंगाड़िया* निवासी ग्राम काकोड एवं *अर्जुन पिता कन्नु सिंगाड़* निवासी ग्राम काकोड को गिरफ्तार कर लिया।

झाबुआ पुलिस सोशल मीडिया गतिविधियों पर सतत निगरानी रखे हुए है। किसी भी धर्म, धार्मिक स्थल अथवा व्यक्ति के विरुद्ध आपत्तिजनक, भड़काऊ या अभद्र सामग्री पोस्ट करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आमजन से अपील करती है कि वे शांति एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखें तथा सोशल मीडिया का जिम्मेदारी एवं संयम के साथ उपयोग करें।

Next Post

अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय प्लस टू विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं को मेडिकल एवं इंजीनियरिंग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिये आईआईटी, पटना के साथ टाईअप करें :सम्राट चौधरी

Tue Jun 23 , 2026
पटना, 23 जून (वार्ता) बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने निर्देश दिये कि अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय प्लस टू उच्च विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 9 से 12 तक की छात्राओं को मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी उपलब्ध कराने के लिए आईआईटी पटना के साथ टाईअप किया […]

You May Like