इंदौर: गांधीनगर क्षेत्र में पानी सप्लाई को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. पानी की टंकी के ऊपर रहने वाले 55 वर्षीय ठाकरसिंह कलोता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि टंकी से पानी की सफलाई कराने के बाद रवि पारदी और गोलू पारदी उसके पास पहुंचे और अपने घरों में पानी नहीं आने की शिकायत करने लगे.
ठाकरसिंह ने पुलिस को बताया कि दोनों को पूर्व में पानी का बिल जमा नहीं करने पर उनके घरों के नल कनेक्शन काटे जाने की जानकारी दी गई थी. इसी बात से नाराज होकर दोनों आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर थप्पड़-मुक्कों से मारपीट कर दी. थाना प्रभारी अनील यादव का कहना है कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
