भाजपा सभी समाज वर्ग के लिए प्रतिबद्ध- डॉ. महेन्द्र सिंह

दतिया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने शनिवार को दतिया जिला भाजपा कार्यालय में दतिया विधानसभा के सभी मंडलों एवं शक्ति केंद्र के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता हर बूथ के एक-एक घर पहुंचकर भाजपा की डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां गिनाकर पार्टी प्रत्याशी को विजयी बनाने का आशीर्वाद मांगें। यह चुनाव दतिया के विकास का चुनाव है, भाजपा सभी समाज वर्ग के हितों के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को आह्वान करते हुए कहा कि दतिया विधानसभा क्षेत्र का एक भी घर ऐसा न बचे, जहां हमारे कार्यकर्ता न पहुंचे। प्रदेश प्रभारी ने कहा कि यह चुनाव दतिया के विकास का चुनाव है। भाजपा सरकार में दतिया विधानसभा को नई पहचान मिली है। यहां पर कई विकास के कार्य कराए गए हैं। यह उपचुनाव भाजपा के विकास और कांग्रेस पार्टी के विनाश का चुनाव है।

भाजपा के प्रदेश प्रभारी ने कहा कि भाजपा देश की एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो एक साधारण कार्यकर्ता को भी मौका देती है। इस बार भी भाजपा ने दतिया उपचुनाव में आशुतोष तिवारी को अपना प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा है। बैठक में संगठनात्मक विषयों के साथ ही आगामी कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई।

इस दौरान प्रदेश सरकार के मंत्रीगण नारायण सिंह कुशवाह, राव उदयप्रताप सिंह, नरेन्द्र शिवाजी नरेंद्र पटेल, पूर्व मंत्री व चुनाव अभियान प्रमुख अरविंद सिंह भदौरिया मौजूद थे।

*पीतांबरा पीठ पर पूजन कर आशुतोष तिवारी ने किया जनसंपर्क*

भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने शनिवार को दतिया नगर एवं ग्रामीण के प्रसूरा, भदूमरा, ऐरई, हिढोरा, घुघसी, औरीना, सिजोरा, खिरिया, कुरथरा एवं कमथरा सहित अनेक गांवों में जनसंपर्क किया। तत्पश्चात दतिया नगर के वार्ड क्रमांक 33 एवं 36 एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क कर मतदाताओं से आशीर्वाद एवं समर्थन मांगा। जनसंपर्क के दौरान शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में उनका आत्मीय स्वागत कर नागरिकों, युवाओं और कार्यकर्ताओं ने उनके साथ घर-घर पहुंचकर चुनाव प्रचार किया। जनसंपर्क से पूर्व आशुतोष ने मां पीताम्बरा के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया।

Next Post

मां नर्मदा की मूर्ति खंडित, भडक़ा आक्रोश

Sat Jul 18 , 2026
जबलपुर। खमरिया थाना अंतर्गत सुंदरपुर में नदी किनारे स्थापित मां नर्मदा की मूर्ति खंडित हो गई। श्रमिकों को जब इसका पता चला तो आक्रोश भडक़ गया । सूचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंंच गई और मोर्चा संभाला । आक्रोशितजनों को समझाइश दी और जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया। […]

You May Like