मां नर्मदा की मूर्ति खंडित, भडक़ा आक्रोश

जबलपुर। खमरिया थाना अंतर्गत सुंदरपुर में नदी किनारे स्थापित मां नर्मदा की मूर्ति खंडित हो गई। श्रमिकों को जब इसका पता चला तो आक्रोश भडक़ गया । सूचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंंच गई और मोर्चा संभाला । आक्रोशितजनों को समझाइश दी और जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया।

जानकारी के अनुसार, सुंदरपुर में नदी के समीप वर्ष 2016 में मां नर्मदा की एक मूर्ति स्थापित की गई थी। शनिवार सुबह करीब 11 बजे जब श्रद्धालु पहुंचे तो मूर्ति खंडित देख आक्रोशित हो गए । आशंका जाहिर की किसी तत्व ने मूर्ति खंडित की है। ग्रामीणों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया और कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आक्रोशितजनों को शांत कराते हुए जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया। खंडित मूर्ति का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया और श्रद्धालु विसर्जन के लिए ग्वारीघाट ले गए।

Next Post

कांग्रेस में बने रहेंगे अवधेश नायक, पटवारी संग मांगे वोट

Sat Jul 18 , 2026
दतिया। विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस को आज उस वक्त ताकत मिली जब उसके नाराज चल रहे वरिष्ठ नेता अवधेश नायक चुनाव प्रचार में सक्रिय हो गए। शनिवार को वे कांग्रेस की सभाओं और जनसंपर्क अभियान में शामिल हुए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ मंच साझा करते हुए उन्होंने […]

You May Like