
उज्जैन। सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के वागदेवी भवन में छात्रा के स्थान पर इंदौर की युवती सॉल्वर बन परीक्षा दे रही थी। मामला उजागर होने पर पकड़ा गया और पुलिस ने उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है।
माधव नगर थाना पुलिस ने बताया कि विक्रम विश्वविद्यालय वागदेवी भवन केंद्र अध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र कुमार भरल ने शिकायत दर्ज कराई की बीकॉम षष्ठम सेमेस्टर की सोमवार को परीक्षा आयोजित की गई थी इस दौरान कक्ष क्रमांक ए वन में संदिग्ध छात्र परीक्षा देते दिखाई दी। जिससे पूछताछ कर परीक्षार्थी छात्रा के फोटो से मिलान किया गया तो युवती सॉल्वर होना सामने आई। वह सपना भदौरिया के स्थान पर प्रश्न पत्र सॉल्व कर रही थी। पूछताछ में युवती ने बताया कि उसका नाम विशाखा पिता जयप्रकाश महेश्वरी निवासी यादव नगर इंदौर है। शिकायत पर इंदौर की युवती को गिरफ्तार कर मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 319 ( 2) का प्रकरण दर्ज किया गया है। ज्योति से पूछताछ की जा रही है उसका कहना था कि वह बीटेक की छात्रा है और बीकॉम की परीक्षा देने सपना की जगह आई थी। पुलिस के अनुसार सॉल्वर युवती से इस बात की जानकारी जुटा जा रही है कि उसे किसने परीक्षा के लिए बुलाया था और युवती को परीक्षा देने के आवाज में कितने रुपए मिले हैं।
ऋषभ का सामने आया नाम
सॉल्वर के तौर पर पकड़ी गई युवती ने पूछताछ में खुलासा किया। उसने बताया कि उसकी पहचान ऋषभ नाम के युवक से है। जिसकी बहन सपना भदौरिया की जगह उसे परीक्षा देने बुलाया गया था। सपना ने उस पर दबाव बनाया और कहा कि फिलहाल परीक्षा दे दो, बाकी डील बाद में समझ लेंगे। इसी कारण वह इंदौर से उज्जैन परीक्षा देने पहुंची थी। ऋषभ ने उसे भरोसा दिलाया कि वह पहले भी तीन बार ऐसा काम कर चुका है, इसलिए कोई दिक्कत नहीं आएगी।
