परिवाहन विभाग ने चार स्कूल वाहनों को किया जब्त

छिंदवाड़ा . परिवहर विभाग के द्वारा शहरी क्षेत्र में स्कूल वाहनों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान लगभग 50 छोटे-बड़े स्कूल वाहनों की जांच की गई। इसमें मुख्य रूप से वाहनों के समस्त दस्तावेज, चालक का ड्रायविंग लायसेंस, ओवरलोडिंग एवं अन्य बिंदुओं की जांच की गई। अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अनुराग शुक्ला ने बताया कि जांच के दौरान मुख्य रूप से वाहनों के समस्त दस्तावेज, चालक का ड्रायविंग लायसेंस, ओवरलोडिंग एवं अन्य बिंदुओं से संबंधित कमियां पाए जाने पर स्कूल वाहन क्रमांक एमपी 28 पी 0704 एवं एपी स्कूल बस 29 टीबी 8514 को बिना परमिट संचालित पाए जाने पर जप्त कर अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय छिंदवाड़ा के परिसर में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया। साथ ही दो मैजिक वाहन (स्कूल वाहन) क्रमांक एमपी 49 बीबी 1478 एवं एमपी 20 बीए 1045 जिनका संचालन खराब अवस्था में किया जा रहा था, उन्हें भी जप्त कर अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय के परिसर में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया। अन्य कार्रवाई में 10 वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई, जिससे 54,400 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।

Next Post

गांजा तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Tue Oct 6 , 2026
छिंदवाड़ा. कुंडीपुरा पुलिस ने बोरिया के पास से एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 2 किलो 23 ग्राम गांजा जब्त कर उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज उसे जेल भेज दिया । कुंडीपुरा पुलिस से ने बताया कि 03 अक्टुंबा को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की बोरिया रोड […]

You May Like