
छिंदवाड़ा. कुंडीपुरा पुलिस ने बोरिया के पास से एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 2 किलो 23 ग्राम गांजा जब्त कर उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज उसे जेल भेज दिया । कुंडीपुरा पुलिस से ने बताया कि 03 अक्टुंबा को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की बोरिया रोड चावल फैक्ट्री के पास पर एक लडका अपने हाथ में एक सफेद रंग की थैली मे ंअवैध गांजा रख कर खड़ा है जो गांजा बेचने के लिये ग्राहक का इंतजार कर रहा है, जो प्राप्त मुखबिर की सूचना पर विधिवत वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर मुखबिर के बताये गये स्थान पर हमराह स्टाफ के पहुंचकर, बोरिया रोड चाव फैक्ट्री में मुखबिर के बताये अनुसार एक लड़का सफेद रंग की थैली लिये हुए बैठा था जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम निसार उर्फ चंडाल पिता अहसाद अली 21 साल निवासी चौडा बाबा मंदिर के पास पातालेश्वर का बताया जो संदेही के मिलने का पंचनामा तैयार किया गया, बाद विधिवत कार्यवाही करते हुए आरोपी निसार अली उर्फ चंडाल के कब्जे से 2 किलो 23 ग्राम मादक पदार्थ गांजा की जप्ती की जाकर विधिवत मौके पर ही सील चपडा किया गया है तथा आरोपी को धारा 8,20 एन.डी.पी.एक्ट में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा दिया। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी कुण्डीपुरा महेन्द्र भगत , उप-निरीक्षक अंजना मरावी, सउनि. मनोज रघुवंशी, प्र. आरक्षक- रविन्द्र ठाकुर, आरक्षक-जीवन रघुवंशी, दीपेश श्रीवास्तव, युवराज, गजानंद मरपि, सतेन्द्र, राजपाल बघेल की विशेष भूमिका रही।
