सूने घर से जेवर, नगदी ले गए चोर

जबलपुर: मझगवां थाना अंतर्गत कुम्ही में चोरों ने सूने घर का ताला तोडक़र जेवर, नगदी पार कर दी। पुलिस के मुताबिक मोह. आरिफ 38 वर्ष निवासी धनी की कुटिया अधारताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 2 भाई हैं दोनो भाई लगभग 12 वर्ष से जबलपुर में किराये के मकान में रहते हैं वह एलोपेथिक की प्रैक्टिस खिदमत हास्पिटल के बाजू में शेख मजहर के मकान धनी की कुटिया अधारताल में करता है ग्राम कुम्ही में उसकी मां ताहिरा बी अकेली रहती है दोनों भाई समय समय पर घर जाते रहते हैं।

28 अगस्त की सुबह लगभग 11 बजे उसकी मां ताहिरा बी मकान के दरवाजे में एवं गेट के बाहर ताला लगा कर जबलपुर आयीं थीं, घर की देखरेख के लिए मामा के लडक़े मुजफ्फर हुसेन को गेट के बाहर की चाबी देकर आयीं थीं। इसी बीच अज्ञात चोर गेट से कूदकर अंदर घुसकर दरवाजों में लगे तालों का कुंदा उखाडकर घर में घुसकर जेवर, नगदी चुराकर ले गया।

Next Post

गंभीर डेम लबालब, गेट खोला गया

Sun Aug 31 , 2025
उज्जैन: गंभीर डेम में जलस्तर लबालब होने पर गेट नंबर-3 को डेढ़ मीटर तक खोला गया। इससे जलस्तर नियंत्रित रहेगा और शहरवासियों के पेयजल की चिंता दूर हो गई है। डेम से पर्याप्त जल उपलब्ध होने पर आगामी महीनों के लिए जलापूर्ति सुनिश्चित हो गई है। Facebook Share on X […]

You May Like