मप्र में VVIP सुरक्षा होगी और भी पुख्ता, DGP कैलाश मकवाना ने किया विशेष प्रशिक्षण कोर्स का शुभारंभ

भोपाल। मध्यप्रदेश में वीवीआईपी और वीआईपी सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने की दिशा में पुलिस मुख्यालय ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने मंगलवार को श्यामला हिल्स स्थित विशेष शाखा प्रशिक्षण संस्थान में चार दिवसीय “वीवीआईपी/वीआईपी सिक्योरिटी एंड प्रोटेक्शन कोर्स” का शुभारंभ किया।

12 मई से 15 मई तक आयोजित इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों और जवानों को वीवीआईपी सुरक्षा से जुड़े मानक संचालन प्रक्रियाओं, समन्वय प्रणाली, आपातकालीन प्रतिक्रिया रणनीतियों तथा आधुनिक सुरक्षा तकनीकों का उन्नत प्रशिक्षण प्रदान करना है।

प्रशिक्षण सत्रों में पुलिस मुख्यालय, इंटेलिजेंस विंग, मुख्यमंत्री सुरक्षा शाखा, बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (बीडीडीएस), डॉग स्क्वॉड सहित विभिन्न विशेषज्ञ इकाइयों के वरिष्ठ अधिकारी एवं प्रशिक्षक भाग ले रहे हैं। प्रतिभागियों को सैद्धांतिक जानकारी के साथ-साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस पहल से प्रदेश में विशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा व्यवस्था अधिक समन्वित, तकनीक आधारित और प्रभावी बनेगी। उद्घाटन सत्र में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (इंटेलिजेंस) ए. साई मनोहर सहित विशेष शाखा के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Next Post

फेडरेशन ऑफ एमपी चेंबर के नव पदाधिकारियों का सम्मान

Tue May 12 , 2026
भोपाल। फेडरेशन ऑफ एमपी चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के नवनियुक्त अध्यक्ष हिमांशु खरे और अन्य पदाधिकारियों का भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों ने शपथ ग्रहण समारोह में स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम में व्यापारिक एकता और व्यापारियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। वक्ताओं […]

You May Like