
ब्यावरा। मलावर थाना क्षेत्र के पालड़ी गुसाई गांव में भैंस चोरी करने आए बदमाशों ने एक किसान पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया. शनिवार सुबह करीब 4 बजे की बताई गई है. बदमाशों ने किसान की गर्दन पर वार किया और भैंस लेकर फरार हो गए.घायल किसान को तुरंत नरसिंहगढ़ अस्पताल ले जाया गया. वहां से उसे बाहर रेफर किया गया.
जानकारी के अनुसार, पालड़ी गुसाई निवासी किसान कमल पुरी पिता गणपत पुरी के घर में रात के समय आधा दर्जन अज्ञात चोर घर में घुस गए थे. चोर घर से भैंस लेकर निकल रहे थे. तभी कमल पुरी आहट होने से जाग गये और चोरों को भेंस लेजाते हुए देख लिया. उन्होंने चोरों का पीछा किया और उन्हें रोकने की कोशिश की.
अपनी भैंसों को चोरों के द्वारा चोरी कर ले जाने से रोकने के लिए वह उनसे भीड़ गये. चोरो ने धारदार हथियार से उनकी गर्दन पर वार कर दिया. हमले में कमल पुरी गंभीर रूप से घायल हो गये. इसी बीच चोर वहा से फरार हो गये. घायल किसान का काफी खून बह गया और वह गंभीर घायल हो गये.
सोर सराबा सुनकर पडोसी जाग गये और मौके पर पहुंच गये पास जाकर देखा तो कमल पुरी घायल अवस्था में जमींन पर पड़े थे. ग्रामीणों ने उनको संभाला और तुरंत नरसिंहगढ़ अस्पताल में लेकर गये. जहा प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल के लिए रेफर किया गया.
सूचना मिलने के बाद मलावर पुलिस भी गांव पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया. फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट कृष्णम ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए.
पालड़ी गुसाई गांव में चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहोल है. पिछले एक पखवाडे में चोरी की यह दूसरी घटना है. इससे पहले 26 अगस्त की रात चोरों ने गांव के आठ घरों को निशाना बनाया था. अब किसान पर हमला कर चोरों के फरार होने से ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. एसडीओपी प्रकाश शर्मा और थाना प्रभारी रजनीश सिरोठिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. एसडीओपी प्रकाश शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. घटनास्थल से सबूत जुटाए गए हैं और आरोपियों की तलाश जारी है. उन्होंने कहा कि आरोपियों को जल्द ही पकड़ा जाएगा.
बेटे ने रची भैंस चोरी की कहानी, वारदात के दिन ही पोल खुली
पालड़ी गुसाई गांव में किसान पर हुए जानलेवा हमले के इसी मामले में शनिवार ही चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. पुलिस जांच में सामने आया है कि घायल किसान कमल पुरी पर कुल्हाड़ी से हमला किसी चोर ने नहीं, बल्कि उसके सगे बेटे दीपक पुरी ने ही किया था. जानकारी के मुताबिक, रात में कमल पुरी और उसका बेटा दीपक घर में सो रहे थे. तभी किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई. गुस्से में आकर दीपक ने कुल्हाड़ी से पिता की गर्दन पर जानलेवा हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल कमल पुरी को प्राथमिक इलाज के बाद नरसिंहगढ़ से भोपाल रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. पिता कमल पुरी पिता कमल पुरी चोरी का रूप देने के लिए काटी भैंस की रस्सीहमले के बाद घटना पर पर्दा डालने और ग्रामीणों को गुमराह करने के लिए भैंस की रस्सी काट दी गई, ताकि मामला भैंस चोरी के दौरान हुए हमले जैसा लगे. हालांकि, सूचना मिलते ही पहुंचे एसडीओपी प्रकाश शर्मा, थाना प्रभारी रजनेश सिरौठिया और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने साक्ष्य जुटाकर पूरी साजिश का खुलासा कर दिया. छोटा बेटा बना फरियादी, आरोपी गिरफ्तारपुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपी दीपक पुरी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया.।एसडीओपी प्रकाश शर्मा ने बताया कि घायल के छोटे बेटे रोहित पुरी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अब वारदात की मुख्य वजह और झूठी कहानी गढ़े जाने के घटनाक्रम की विस्तृत जांच कर रही है.
