ट्रांसपोर्ट नगर की यातायात समस्या के निराकरण के लिए 82 लाख की सड़क मंजूर

ग्वालियर: ट्रांसपोर्ट नगर संगठन के पदाधिकारियो ने नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय से मुलाकात कर ट्रांसपोर्ट नगर की समस्याओं के निराकरण के लिए सकारात्मक पहल करने पर उनका सम्मान किया। ज्ञात हो कि ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए संघ प्रिय द्वारा निरीक्षण कर समस्याओं के निराकरण हेतु प्रयास किए गए हैं.

ट्रांसपोर्ट नगर की सबसे प्रमुख सड़क की समस्या निराकरण के लिए 82 लाख रुपए की लागत से सड़क मरम्मत एवं निर्माण कार्य की स्वीकृति प्रदान की है। इसको लेकर आज अनेक पदाधिकारियो द्वारा नगर निगम आयुक्त से मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उपायुक्त रजनीश गुप्ता, सिटी प्लानर एपीएस जादौन सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Next Post

सोनी सब पर 18 अगस्त से शुरू होगा ‘इत्ती सी खुशी’

Thu Aug 7 , 2025
मुंबई, (वार्ता) सोनी सब का नया शो ‘इत्ती सी खुशी’18 अगस्त से शुरू होगा। सोनी सब, अपने नए शो ‘इत्ती सी खुशी’ को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित यह शो 21 वर्षीय अन्विता की कहानी है, जो छह भाई-बहनों में सबसे बड़ी […]

You May Like