इंदौर: सार्वजनिक यातायात को सुरक्षित और सुचारु बनाने के लिए महू यातायात पुलिस ने आशापुरा तिराहे पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया. लोडिंग वाहनों में ओवरलोड सवारी बिठाने और बिना दस्तावेज़ वाहन चलाने वालों पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की.यातायात पुलिस ने अभियान के दौरान वाहनों के बीमा, फिटनेस, परमिट, पीयूसी और ड्राइवर लाइसेंस सहित अन्य जरूरी दस्तावेज़ों की जांच की.
दस्तावेज़ अधूरे मिलने और ओवरलोड सवारी पाए जाने पर मौके पर ही चालान बनाए गए. साथ ही चालकों को भविष्य में लोडिंग वाहनों में सवारी नहीं बिठाने की सख्त हिदायत दी गई. इस दौरान 10 वाहनों के चालान बनाए गए. अभियान का संचालन पुलिस अधीक्षक यांगचेन भूटिया के निर्देशन और एएसपी रूपेश द्विवेदी व डीएसपी ट्रैफिक नितिन सिंह के मार्गदर्शन में किया.
