जबलपुर: शहपुरा थाना क्षेत्र में रक्षाबंधन मनाने आए आरक्षक पुत्र की सडक़ हादसे में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक बुधराज सिंह चौधरी मूलत: निवासी बरेहटा थाना गोटेगांव जिला नरसिंहपुर ने सूचना दी कि वह थाना कोतवाली जिला कटनी में आरक्षक के पद पर पदस्थ है।
उसका बेटा धीरज चौधरी 20 वर्ष सात अगस्त को मोटर सायकल से रक्षाबंधन के त्यौहार मेें गया था। दस अगस्त को शाम लगभग 4-15 बजे उसे फोन पर सूचना मिली कि धीरज का शहपुरा एचपी पेट्रोल पम्प के पास एक्सीडेण्ट हो गया। एम्बुलेंस से शहपुरा अस्पताल भेजा गया, जहां डाक्टर ने चैक कर उसके बेटे धीरज को मृत घोषित कर दिया।
