तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर एक की मौत, तीन घायल

इंदौर: शहर में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। देवगुराडिया क्षेत्र में देर रात एक तेज रफ्तार कार ने पहले बाइक को टक्कर मारी और फिर खड़े ट्रक में जा घुसी। दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए बड़े अस्पताल में भर्ती किया गया है।हादसा तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में हुआ।

जानकारी के अनुसार कार देवास से इंदौर की ओर आ रही थी, जब चालक ने नियंत्रण खो दिया और सामने चल रही बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। बाइक पर सवार युवक सड़क किनारे गिर गया, और कुछ ही क्षणों बाद कार पास खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में अजय पिता अमृतलाल (निवासी कॉलोनी पार्क, देवास) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आनंद पिता अमित पटेल, कान्हा पिता दिनेश (बेटमा) और जुगल पिता रघुनाथ (घाटा बिल्लोद) घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कार से शराब की बोतल बरामद
पुलिस ने मौके से जब्त की गई कार में से शराब की बोतल बरामद की है। इससे अंदेशा है कि कार चालक नशे की हालत में था। मृतक अजय और घायल आनंद सगे भाई हैं। दोनों देवास में एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। हादसे के वक्त ये दोनों महू किसी परिचित से मिलने जा रहे थे।

पारिवारिक स्थिति
रिश्तेदारों के अनुसार, अजय का पत्नी से तलाक हो चुका है और उसकी एक बेटी है, वहीं आनंद की हाल ही में शादी हुई थी और फिलहाल आईसीयू में उपचाररत है।

पुलिस कर रही है जांच
तेजाजी नगर पुलिस ने कार और ट्रक को जब्त कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। पुलिस शराब सेवन की पुष्टि के लिए मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

Next Post

तमिलनाडु के राज्यपाल का 2023 में 10 विधेयकों को रोकना अवैध: सुप्रीम कोर्ट

Tue Apr 8 , 2025
नयी दिल्ली, 08 अप्रैल (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने तमिलनाडु के राज्यपाल आर. एन. रवि के वर्ष 2023 में 10 विधेयकों को राष्ट्रपति के पास भेजने के लिए आरक्षित रखने के फैसले को मंगलवार को अवैध, गलत और त्रुटिपूर्ण घोषित कर दिया। न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला और न्यायमूर्ति आर महादेवन की […]

You May Like