बदले गए थाना प्रभारी, सिटी कोतवाली की कमान महिला निरीक्षक को

रीवा:जिले की कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने एवं प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले के 8 थाना प्रभारी इधर से उधर किये गये है. शहर के दो थाना प्रभारियों को देहात भेजा गया है. वही देहात के थाना प्रभारी को शहर की कमान सौपी गई है. पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान द्वारा बुधवार को जारी किये गये स्थानान्तरण आदेश में चोरहटा थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष मिश्रा को सेमरिया का थाना प्रभारी बनाया गया है. वही निरीक्षक निशा मिश्रा जो कि थाना प्रभारी अजाक थी उन्हे सिटी कोतवाली थाने की कमान सौपी गई है.

पहली बार है जब किसी महिला को सिटी कोतवाली का थाना प्रभारी बनाया गया है. श्रृंगेश सिंह राजपूत को सिटी कोतवाली से हटाकर बैकुण्ठपुर थाना में पदस्थ किया गया है. सोहागी थाना प्रभारी पवन शुक्ला को चोरहटा थाने की कमान सौपी गई है. जबकि जवा थाना प्रभारी कमलेश साहू को थाना सोहागी का प्रभार दिया गया है. उपनिरीक्षक घनश्याम मिश्रा को नौवस्ता चौकी का प्रभारी बनाया गया है और प्रशांत शुक्ला को चौकी प्रभारी लालगांव नियुक्त किया गया है. उप निरीक्षक राजभान सिंह को चौकी प्रभारी लालगांव से हटाकर थाना सेमरिया पदस्थ किया गया है.

Next Post

सीएम डॉ यादव ने CRPF के शौर्य दिवस और गुरु अर्जन देव के प्रकाश पर्व पर दी शुभकामनाएं

Thu Apr 9 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए CRPF के शौर्य दिवस के अवसर पर देश के वीर जवानों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों के अदम्य साहस, त्याग और समर्पण को नमन करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा […]

You May Like