भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए CRPF के शौर्य दिवस के अवसर पर देश के वीर जवानों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों के अदम्य साहस, त्याग और समर्पण को नमन करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा में CRPF की भूमिका एक सशक्त आधार के रूप में स्थापित है। मुख्यमंत्री ने वीर जवानों के शौर्य को कोटि-कोटि प्रणाम करते हुए उनके बलिदान को देश के लिए प्रेरणादायी बताया।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरु अर्जन देव जी के प्रकाश पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके त्याग, सेवा, समर्पण और सहिष्णुता के संदेश को नमन किया। उन्होंने कहा कि गुरु अर्जन देव जी का जीवन मानवता, भाईचारे और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है, जिसे अपनाकर समाज में समरसता और सद्भाव को मजबूत किया जा सकता है।
