
इंदौर: कांग्रेस अधिवेशन में जिला अध्यक्ष की ताकतवर बनाया जाएगा. संगठन और चुनाव सहित अन्य गतिविधियों में अध्यक्ष की राय सर्वोपरि रखी जाएगी. यह निर्णय आज कांग्रेस अधिवेशन में लिया गया.अहमदाबाद गुजरात में कांग्रेस का 84 वा अधिवेशन आज संपन्न हो गया. अधिवेशन में आज कई मुद्दों पर प्रस्ताव किया गया. सबसे प्रमुख प्रस्ताव राहुल गांधी ने यह रखा कि हर प्रदेश में जिला अध्यक्ष के राय पर निर्णय होगा.
जिला अध्यक्ष को ताकतवर बनाना है, क्योंकि जिले में पार्टी और नेताओं की जानकारी सबसे ज्यादा अध्यक्ष के पास रहती है. संगठन को जिला स्तर पर केंद्रित करने का प्रस्ताव पारित किया गया है. इसके अलावा आज अधिवेशन में जातिगत जनगणना, मतदाता सूची में गड़बड़ी, आरएसएस-भाजपा द्वारा सरकारी संपत्तियों को बेचा जाना, मप्र में चरम पर भ्रष्टाचार, अजा-अजजा, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और युवाओें के भविष्य से हो रहे खिलवाड़ आदि मुद्दों पर अधिवेशन में हुआ गंभीर चिंतन किया गया.
उक्त मुद्दों पर पार्टी नेताओं और प्रतिनिधियों ज्यादा मुखर होकर बात करने पर जोर देने की सीख दी गई. डॉ. संजय कामले ने जानकारी दी कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने महाराष्ट्र में मतदाता सूची में हुई गड़बड़ियों से सीख लेने और उस पर सख्ती के साथ कार्य करने के निर्देश सभी प्रतिनिधियों को दिए.
संविधा से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जातिगत जनगणना को लेकर कहा कि आरएसएस और भाजपा जातिगत जनगणना कराने के विरोध में हैं, क्योंकि वह अड़ाणी-अंबानी जैसे पूंजीपतियों के हाथ की कठपुतली बनी हुई है. नरेन्द्र मोदी द्वारा देश की सरकारी और गैर सरकारी संपत्तियों पर कब्जा कर लिया है. सरकारी संस्थाओं में संघ से जुड़े लोगों को पदाधिकारी बनाकर देश की संपत्ति को लूटने का काम किया जा रहा है. राहुल गांधी ने साफ तौर पर कहा कि देश के संविधान के साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं करेंगे
