भोपाल। नगर निगम ने आशिमा मॉल और कोहेफिजा भूत बंगले के आसपास के क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाया। इस कार्रवाई में कई अवैध दुकानों और निर्माणों को ध्वस्त किया गया। पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाया गया । इस दौरान, अवैध दुकानों और निर्माणों को जेसीबी मशीनों की मदद से ध्वस्त किया। जबकि अवैध रूप से लगे ठेले और पान की गुमठियों को हटाया गया।
अतिक्रमण के खिलाफ कारवाई आगे भी जारी रहेगी,इस कारवाई में 3 ट्रक भर के अवैध ठेले और अन्य सामग्री ज़ब्त की गई, इसके अलावा शहर के अन्य क्षेत्रों में भी अतिक्रमण हटाने की योजना बनाई है। इसके साथ ही नगर निगम अमले ने लोगों से अपील की है कि वे अवैध निर्माण न करें और शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सहयोग करें। इसके बावजूद भी कोई अतिक्रमण की कारवाई होती है तो उसके खिलाफ कानूनन कार्रवाई की जाएगी
प्रीतेश गर्ग,अतिक्रमण अधिकारी
