भोपाल। भोपाल शहर से स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 में बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद है। नगर निगम ने शहर के हर घर से कचरा इकट्ठा करने के लिए डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण प्रणाली को मजबूत किया है, इसके लिए अतिरिक्त वाहन और कर्मियों को तैनात किया गया है। पुराने शौचालयों का नवीनीकरण भी किया जा रहा है ताकि नागरिकों को स्वच्छ और सुविधाजनक सुविधाएं मिल सकें। उधर, नागरिकों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक करने के लिए विभिन्न जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। शहर से निकलने वाले कचरे के उचित रूप से निपटाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। कचरे को अलग-अलग श्रेणियों में विभाजित करने और रीसायकल करने पर ध्यान दिया जा रहा है भोपाल नगर निगम 100 से अधिक स्थानों पर ट्रिपल कूड़ेदान लगाने की योजना बना रहा है। इसका उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखना और उचित अपशिष्ट निपटान को प्रोत्साहित करना है।भोपाल नगर निगम आयुक्त हरेंद्र नारायण के नेतृत्व में शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं। नागरिकों के सहयोग से, भोपाल स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 में बेहतर प्रदर्शन कर सकता है।
स्वछता सर्वेक्षण में भोपाल के बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद
