युवक के मौत के बाद ट्रामा सेंटर में हंगामा

सिंगरौली । शासन पुलिस चौकी क्षेत्र के सासन पुल नम्बर 3 के पास बीती रात मोटरसाइकिल सवार एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया था, जहां युवक की मौत हो गई। इस घटना के बाद आज सुबह से लेकर दोपहर तक जमकर हंगामा होता रहा। कई दलो के नेता जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर पहुंच मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता राशि दिलाने के लिए अड़े रहे। वहीं सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह भी जिला चिकित्सालय पहुंच मृतक के परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया।

दरअसल जानकारी के अनुसार सासन निवासी सुमित कुमार शाह पिता स्व राजकरन शाह उम्र 19 वर्ष बीती रात पुल नम्बर 3 के समीप मोटरसाइकिल से जा रहा था कि किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार कर फरार हो गया, जहां युवक सुमित की मौत हो गई। आज दूसरे दिन जिला चिकित्सालय परिसर में शव रखकर मृतक के आश्रितो को आर्थिक सहायता राशि एवं अज्ञात वाहन की तलाश कर कार्रवाई किये जाने की मांग पर अड़ गये। यहां बताते चले कि मृतक के पिता पहले ही मौत हो चुकी है और अब केवल मॉ और तीन बहने हैं। स्थल पर कांग्रेस नेता रामशिरोमणि शाहवाल एवं अन्य नेता पहुंच मृतक के आश्रित को आर्थिक सहायता राशि दिलाने की मांग करते रहे। वहीं सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह भी जिला चिकित्सालय पहुंच मृतक के परिजनों एवं मौजूद अधिकारियों से मिलकर हालात का जानकारी लेते हुये हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिये। वहीं सासन चौकी पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी वाहन चालक के तलाश में जुट गई है।

Next Post

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

Thu Oct 1 , 2026
छिंदवाड़ा. नगरीय क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट के उचित प्रबंधन एवं पर्यावरणीय नियमों के पालन को लेकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जिले के समस्त नगरीय निकायों को निर्देश जारी किए गए हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी ने सभी नगरीय निकायों को अपने-अपने क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों सहित […]

You May Like