‘आप’सरकार की ओर से किये गये सभी घोटाले खुलेंगे, गुनहगार सलाखों के पीछे जाएंगे: सचदेवा

‘आप’सरकार की ओर से किये गये सभी घोटाले खुलेंगे, गुनहगार सलाखों के पीछे जाएंगे: सचदेवा

नयी दिल्ली,19 मार्च (वार्ता) दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने राष्ट्रीय राजधानी में सीसीटीवी लगवाने में हुए घोटाले को लेकर अपराध निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की ओर से पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधा है और कहा है कि पूर्ववर्ती सरकार द्वारा किये गये सभी घोटाले अब खुलेंगे और गुनहगार सलाखों के पीछे जाएंगे।

श्री सचदेवा ने बुधवार को सीसीटीवी लगाने के मामले में एसीबी की ओर से श्री जैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का स्वागत किया और कहा, “यह तो शुरुआद है, अभी आगे ऐसे अनेक मामले सामने आयेंगे, जिन्हें अरविंद केजरीवाल सरकार ने दबा रखा था या जिनकी जांच विलंबित की थी।” उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार ने 2017-18 में एक निजी कम्पनी ‘बी.ई.एल.’ को सीसीटीवी लगाने का 571 करोड़ रुपए का ठेका दिया था और सीसीटीवी लगाने में विलंब होने के कारण वर्ष 2019 में कम्पनी पर 16 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया था, लेकिन कुछ ही दिन बाद श्री जैन ने सात करोड़ रिश्वत लेकर जुर्माना माफ कर दिया था।

उन्होंने बताया कि इस मामले की शिकायत अन्य विभागीय सूत्रों के आलावा दिल्ली भाजपा के तत्कालीन अध्यक्ष मनोज तिवारी ने भी की थी और मामला एसीबी तक पहुंचा था। उन्होंने कहा कि एसीबी ने वर्ष 2023 में श्री जैन पर ‘बीईएल’ से सात करोड़ रुपये रिश्वत लेने के मामले की जांच पूरी कर ली थी, लेकिन केजरीवाल सरकार की इस लीपापोती के चलते प्राथमिकी दर्ज नही हो पा रही थी।

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष ने कहा, “अंततः अब एफआईआर दर्ज हुई है और हम उम्मीद करते हैं की सीसीटीवी लगाने के और भी घोटाले अब खुलेंगे।

Next Post

राष्ट्र को सर्वोपरि रखकर कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए निडरता से लक्ष्य हासिल करें लोग: राजनाथ

Wed Mar 19 , 2025
नयी दिल्ली 19 मार्च (वार्ता) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोगों से आह्वान किया है कि वे मेजर बॉब खाथिंग के सिद्धांत के अनुरूप सदैव राष्ट्र को सर्वोपरि रखें, एकजुट रहें, ईमानदारी के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करें तथा लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए निडरता से आगे बढ़ें। श्री […]

You May Like