कलेक्टर ने बच्चों संग बांटी खुशियां

इंदौर: दीपावली का पर्व रोशनी, उम्मीद और आपसी अपनत्व का प्रतीक है। इस भावना को साकार करते हुए इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने दीपावली का पर्व विशेष रूप से मनाया. वे राजकीय बाल संरक्षण आश्रम पहुंचे और बच्चों के साथ दीपावली पर्व की खुशियां बांटी. यहां उन्होंने बच्चों से आत्मीय मुलाकात कर उनके साथ दीपक जलाए, पटाखे फोड़े, मिठाई बांटी और उपहार दिए. इस अवसर पर बच्चों के चेहरों पर आई खुशी और उत्साह ने माहौल को और भी उल्लासमय बना दिया.

इस अवसर पर कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा कि राजकीय बाल संरक्षण आश्रम में बच्चों के संग दीपावली मनाकर एक अलग तरह की खुशी और आनंद की अनुभूति हो रही है. मासूम चेहरों पर मुस्कान देखकर मन गदगद हो उठा. मैंने बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और उन्हें दीपावली पर्व का महत्व भी समझाया. उन्होंने इंदौर के नागरिकों को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्यौहार सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और प्रकाश लेकर आए. कलेक्टर की यह अनूठी पहल न केवल सामाजिक संवेदनशीलता का प्रतीक है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि दीपावली का असली अर्थ दूसरों के जीवन में खुशियों के दीप जलाना है.

कर्मचारियों के साथ भी मनाई दीपावली
राजकीय बाल संरक्षण आश्रम में बच्चों संग दिवाली मनाने के बाद वे आकस्मिक रूप से कलेक्टर कार्यालय पहुंचे. यहां उन्होंने ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मियों और अन्य कर्मचारियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर उन्होंने मिठाई बांटकर और आत्मीयता से बातचीत कर त्यौहार की खुशियों में सभी को शामिल किया.

Next Post

हर दूसरे दिन ड्रग्स तस्कर क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में

Wed Oct 22 , 2025
इंदौर:शहर में नशे का जाल दिनों-दिन फैलता जा रहा है, लेकिन अब क्राइम ब्रांच की सख्ती से तस्करों की कमर टूटने लगी है. बीते दस माह म क्राइम ब्रांच ने 84 प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए 150 ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार कर करोड़ों का नशा जब्त किया है. औसतन हर […]

You May Like