चलते ट्रक में लगी आग, ड्राइवर और क्लीनर ने कूद कर बचाई जान

टीकमगढ़:ललितपुर रोड पर सोमवार को एक चलते ट्रक में आग लग गई। इस हादसे में ट्रक चालक और क्लीनर ने कूदकर अपनी जान बचाई । प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग शार्ट सर्किट के कारण लगी।
यह घटना खिरिया चौकी क्षेत्र के नीमखेरा गांव के पास हुई। ट्रक टीकमगढ़ से महरौनी की ओर जा रहा था। बताया गया है कि ट्रक खाली था और वायरिंग में हुए शार्ट सर्किट से आग लगी।
घटना की सूचना मिलते ही खिरिया चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। दमकल टीम को भी सूचित किया गया। आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और उन्होंने आग बुझाने में मदद की।

Next Post

भारत दौरे से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका: स्टार ऑलराउंडर डग ब्रेसवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा, 12 साल के सुनहरे करियर का हुआ अंत

Mon Dec 29 , 2025
नई दिल्ली। 29 दिसंबर, 2025। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के अनुभवी ऑलराउंडर डग ब्रेसवेल ने खेल के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी है। 35 वर्षीय ब्रेसवेल ने जनवरी में भारत के खिलाफ होने वाली टी20 और वनडे सीरीज की टीम में जगह न मिलने के बाद यह बड़ा […]

You May Like