चोरी की 7 बाईकों के साथ निगरानीशुदा बदमाश गिरफ्तार, 7 बाईकें बरामद

आरोपी बंटी पाल पर दर्ज है चोरी, नकबजनी, अड़ीबाजी, आम्र्स एक्ट, छेड़छाड़ के 17 अपराध

 

खरगोन। कोतवाली पुलिस ने एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से चोरी की 7 बाईकें बरामद की गई है। आरोपी पर पूर्व में भी चोरी, नकबजनी, अड़ीबाजी, आम्र्स एक्ट, छेड़छाड़ जैसे 17 अपराध दर्ज है।

एसपी धर्मराज मीना ने बताया कोतवाली क्षेत्र में हो रही बाईक चोरी मामले में मौकास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें बंटी पाल निवासी मोतीपुरा खरगोन की गतिविधियां संदिग्ध नजर आई। फुटेज के आधार पर गिरफ़्तारी के प्रयास किए गए, परंतु संदेही शातिर प्रवृत्ति का होकर लगातार अपने ठिकाने बदलता रहा। अंतत: आरोपी बंटी को बड़वानी पुलिस की मदद से अभिरक्षा में लिया व उसके कब्जे से चोरी की 07 मोटर साइकल को जप्त की गई है।

आरोपी बंटी पर मोटरसाइकल चोरी, नकबजनी, अड़ीबाजी, आम्र्स एक्ट, छेड़छाड़ आदि के कुल 17 अपराध है पंजीबद्ध है एवं वर्तमान में थाना कोतवाली खरगोन की निगरानी बदमाश सुची में भी है।

……

Next Post

दिनदहाड़े जिनिंग मुनीम से की थी लूट, एक गिरफ्तार, मास्टर माइंड फरार

Thu Jan 30 , 2025
लूट के रुपयों से खरीदे थे कपड़े, फ्रीज, महंगा मोबाइल, 4 लाख बरामद   खरगोन। कोतवाली पुलिस ने डाबरिया फालिया क्षेत्र में जिनिंग कर्मचारी से दिनदहाड़े हुई 15 लाख रुपए की लूट का पर्दाफाश करने में सफलता हासिल की है। वारदात को अंजाम देने वाले दो बदमाशों में से एक […]

You May Like