
जबलपुर। समर्थन मूल्य पर हुई धान खरीदी के लगभग 5 माह बाद भी किसानों को भुगतान नहीं होने को लेकर कटंगी के कुछ किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे और उन्होंने आवेदन देकर शीघ्र ही भुगतान करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार
क्षेत्रीय किसानो ने कंटगी सोसायटी के प्यासी वेयर हाउस में शासन द्वारा नियुक्त खरीदी केंद्र में नियमनुसार धान विक्रय की थी। किन्तु 5 माह के पश्चात् भी पीड़ित किसानों का भुगतान आज दिनांक तक नहीं हुआ है। किसानों ने बताया कि वह आर्थिक मंदी से गुजर रहे हैं। परिवार में शादी विवाह भी है। उनका कहना है कि प्रशासन द्वारा अश्वासन दिया गया था समिति के सदस्यों की कुर्की कर किसानो का भुगतान करेंगे। लेकिन अभी तक किसानों को उनका भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने मांग की है कि किसानो के हित में निर्णय ले कर धान का भुगतान किया जाए।
