शिक्षक दिवस पर 40 शिक्षकों का सम्मान, अनंत गंगोला को मिला सरस्वती पुत्र सम्मान

इटारसी। शिक्षक दिवस के अवसर पर विपिन जोशी स्मारक समिति द्वारा आयोजित 41वें राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह में देश-प्रदेश के 40 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस विशेष आयोजन में शिक्षकों के पग पखारकर महाआरती की गई और उन्हें शॉल, श्रीफल, ट्रॉफी एवं प्रमाणपत्र भेंट किए गए।

 

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अभिनेता राजीव वर्मा उपस्थित रहे। अति विशिष्ट अतिथि मनीष राजौरिया (भोपाल), मुख्य वक्ता डॉ. अनंत गंगोला, विशिष्ट अतिथि प्रतिभा विजय दुबे (काकू भाई), अरविंद मालवीय एवं शिवाकांत पांडेय सहित कई गणमान्य जन मौजूद थे।

 

सर्वोच्च सम्मान

 

समिति का सर्वोच्च सम्मान सरस्वती पुत्र सम्मान इस वर्ष अहमदाबाद के शिक्षाविद् एवं समाजसेवी डॉ. अनंत गंगोला को प्रदान किया गया। वे अजीम प्रेमजी फाउंडेशन एवं यूनिवर्सिटी से जुड़े हैं और समाज शिक्षा व आदिवासी जनसशक्तिकरण के लिए विख्यात हैं।

 

अन्य सम्मान

 

आयोजन में अन्य शिक्षकों को विभिन्न उपाधियों से नवाजा गया। इनमें प्रमुख हैं –

 

ज्ञानगंगा सम्मान – डॉ. रामकुमार चौकसे (नर्मदापुरम)

 

विवेक सागर सम्मान – राजेन्द्र सिंह राजपूत (सागर)

 

कर्मा रत्न सम्मान – कृष्णा साहू (सागर)

 

अर्जुन सम्मान – कमला जायसवाल (इंदौर)

 

सांदीपनी सम्मान – रमेश कुमार (उ.प्र.)

 

विश्वामित्र सम्मान – मनीषा टुटेजा (इटारसी)

 

अक्षर दूत सम्मान – पंकज द्विवेदी (राजस्थान)

 

मैथलीशरण गुप्त सम्मान – उमा स्वामी (इटारसी)

 

विशेष सेवा सम्मान – रूशाली राय (इटारसी)

 

कर्मवीर सम्मान – डॉ. प्रतिभा जायसवाल (राजगढ़)

 

विवेकानंद सम्मान – शिवकुमारी पटेल (इटारसी)

 

विद्यारत्न सम्मान – राजीव पटेल (इटारसी)

 

कर्मयोगी सम्मान – तृप्ति चौबे (भोपाल)

 

ज्ञानपुंज सम्मान – कविता दुबे (बैतूल)

 

मदर टेरेसा सम्मान – सुनीला फ्रेंकलिन (छत्तीसगढ़)

 

नागार्जुन सम्मान – डॉ. नीरज विश्वकर्मा (सिवनी मालवा)

 

द्रोणाचार्य सम्मान – रामगोपाल शर्मा (इटारसी)

 

चाणक्य सम्मान – सुभाष चंदर (इटारसी)

 

एकलव्य सम्मान – अतुल महोबिया (इटारसी)

 

महावीर सम्मान – सुरभि जैन (भोपाल)

 

बाबा साहेब आंबेडकर सम्मान – सारिका कटरे (इटारसी)

 

शंकराचार्य सम्मान – प्रिया देव (भोपाल)

 

शिक्षा रत्न सम्मान – भुनेश्वर मरकाम (छत्तीसगढ़)

 

आचार्य श्री सम्मान – विजय राजपाल (इटारसी)

 

सेवा सम्मान – मोना चटर्जी (नर्मदापुरम)

 

जमदग्नि ऋषि सम्मान – रेखा शर्मा (धार)

 

दधीची सम्मान – सत्यनारायण उपाध्याय (उज्जैन)

 

रानी दुर्गावती सम्मान – डॉ. इंदर कुमार सिंह (छिंदवाड़ा)

 

सरदार पटेल सम्मान – हितेश चौधरी (नर्मदापुरम)

 

शिक्षा शिरोमणि सम्मान – दीपक सोनी (इटारसी)

 

आचार्य विद्यासागर सम्मान – सुषमा परसाई (इटारसी)

 

नर्मदा अपना सम्मान – श्वेता राजपूत चौबे (नर्मदापुरम)

 

परशुराम सम्मान – नंदकिशोर गौतम (सिवनी)

 

शिक्षा भूषण सम्मान – संजना बैस व अमिताभ बैस (इटारसी)

 

तिलक सम्मान – अंशु अस्थाना (केसला)

 

महर्षि गौतम सम्मान – श्वेता वशिष्ठ (इटारसी)

 

महाराणा प्रताप सम्मान – सुषमा राजपूत (इटारसी)

 

शिक्षा सैनानी सम्मान – प्रेमलता उपाध्याय (दमोह)

 

भारत रत्न आंबेडकर सम्मान – कमल कुमार पवार (इटारसी)

समिति के संरक्षक प्रमोद पगारे ने कहा कि देशभर में शिक्षक सम्मान होते हैं, लेकिन पद प्रक्षालन और महाआरती कर शिक्षकों का सम्मान केवल विपिन जोशी समिति करती है। समिति अध्यक्ष रमेश के. साहू और सचिव विनीत चौकसे ने बताया कि यह आयोजन लगातार 41 वर्षों से हो रहा है।

समारोह के सफल संचालन में समिति सदस्यों संतोष सरवरिया, चंद्रप्रकाश अग्रवाल, शरद गुप्ता, संतोष अग्रवाल, चंद्रप्रभा ठाकुर, सुधीर गोठी, मेघराज राठी, राजेश दुबे, पंकज राठौर, नीलेश जैन सहित अन्य का विशेष योगदान रहा।

Next Post

ग्वालियर शहर में फिर तेज बारिश, आधे शहर की बिजली गुल, ऊर्जा मंत्री, कलेक्टर एवं निगम आयुक्त सड़कों पर उतरे

Fri Sep 5 , 2025
ग्वालियर। कुछ घंटों के विराम के बाद आज देर रात शहर में फिर तेज बारिश शुरू हो गई। आधे शहर की बिजली गुल हो गई है। सड़कों पर सन्नाटा है और जनजीवन पूरी रह ठप्प हो गया। देर रात एक बार फिर शहर के चारों बांधों के गेट खोले जा […]

You May Like