वेनेजुएला ने अपने राष्ट्रपति की गिरफ्तारी पर इनाम रखने पर अमेरिका की निंदा की

कराकस, 08 अगस्त (वार्ता) वेनेजुएला सरकार ने देश के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़वाने वाले को पांच करोड़ अमेरिकी डॉलर का इनाम देने की अमेरिकी अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी की घोषणा की निंदा की है।
वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल ने गुरूवार को सोशल मीडिया पर इस घोषणा को “एक घटिया राजनीतिक दुष्प्रचार” बताते हुए कहा कि इसका न तो कोई कानूनी आधार है और न ही नैतिक आधार है। इसमें केवल अमेरिका और वेनेजुएला के अतिवादी दक्षिणपंथियों का राजनीतिक हित निहित है।
उन्होंने कहा कि वेनेजुएला ने हमेशा अमेरिका के गुप्त अभियानों और अस्थिरता पैदा करने वाली साजिशों की बार-बार निंदा की है। इनमें से कई अभियानों को हमारी सुरक्षा एजेंसियों ने नाकाम किया है।

श्री गिल ने कहा कि यह ‘इनाम’ अब तक का सबसे हास्यास्पद दिखावा है। यह केवल वास्तविक आंतरिक समस्याओं से ध्यान हटाने वाला अमेरिकी मीडिया पैंतरेबाज़ी है।

Next Post

तेज़ बारिश में जलजमाव से बढ़ी परेशानी, सड़कों पर चेतावनी संदेश लिखवाने की उठी मांग

Fri Aug 8 , 2025
मंडला। बीते तीन दिनों की उमस के बाद शुक्रवार दोपहर करीब 40 मिनट तक हुई तेज बारिश से जहां मौसम में राहत महसूस हुई, वहीं शहर की सड़कों पर जलभराव की समस्या फिर उजागर हो गई। त्योहार के चलते बाजार में भीड़ थी और छोटे दुकानदारों का सामान पानी में […]

You May Like