तेज़ बारिश में जलजमाव से बढ़ी परेशानी, सड़कों पर चेतावनी संदेश लिखवाने की उठी मांग

मंडला। बीते तीन दिनों की उमस के बाद शुक्रवार दोपहर करीब 40 मिनट तक हुई तेज बारिश से जहां मौसम में राहत महसूस हुई, वहीं शहर की सड़कों पर जलभराव की समस्या फिर उजागर हो गई। त्योहार के चलते बाजार में भीड़ थी और छोटे दुकानदारों का सामान पानी में बह गया, जिससे उन्हें नुकसान उठाना पड़ा।

नगर के नागरिकों का कहना है कि मंडला की कई सड़कों पर हल्की बारिश में भी पानी भर जाता है, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को खतरा रहता है। जन चर्चा में यह बात प्रमुखता से उठी कि जैसे ग्रामीण क्षेत्रों के छोटे पुल-पुलियों पर चेतावनी संदेश लिखे जाते हैं, वैसे ही शहर की जलभराव वाली सड़कों पर भी “सड़क में अधिक पानी हो तो कृपया पार न करें” जैसे संदेश लिखवाए जाने चाहिए।

नागरिकों का सुझाव है कि नगर पालिका को कायाकल्प योजना के तहत बनी सड़कों पर भी यह सावधानी अपनानी चाहिए, जिससे बारिश के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव हो सके और लोगों में सतर्कता बनी रहे।

Next Post

कलेक्टर ने फ्लाई एश व कोल परिवहन व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

Fri Aug 8 , 2025
सिंगरौली। कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला की अध्यक्षता में फ्लाई एश मैनेजमेंट व उपयोगिता पर बैठक हुई, जिसमें एनसीएल, एनटीपीसी और अन्य औद्योगिक कंपनियों के अधिकारी मौजूद रहे। क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी संजीव मेहरा ने प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कई कंपनियों द्वारा नियमों का पालन न करने की जानकारी दी। कलेक्टर ने […]

You May Like