कलेक्टर ने फ्लाई एश व कोल परिवहन व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

सिंगरौली। कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला की अध्यक्षता में फ्लाई एश मैनेजमेंट व उपयोगिता पर बैठक हुई, जिसमें एनसीएल, एनटीपीसी और अन्य औद्योगिक कंपनियों के अधिकारी मौजूद रहे। क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी संजीव मेहरा ने प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कई कंपनियों द्वारा नियमों का पालन न करने की जानकारी दी। कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए कार्य योजना लागू न करने वालों को नोटिस देने के निर्देश दिए। कोल परिवहन से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत न होने पर भी सख्त रुख अपनाया। बलिया और सूर्या नालों में राखड़ बहाव रोकने व सफाई कराने के आदेश दिए। प्रभावित मकानों व खेती की सुरक्षा, खराब सड़कों के त्वरित सुधार और बैरियर पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के भी निर्देश दिए।

Next Post

रक्षाबंधन से एक दिन पहले बस स्टैंड में मुसाफिरों की भीड़, भाइयों के घर पहुंच रही बहनें

Fri Aug 8 , 2025
सिंगरौली। भाई-बहन के पवित्र प्रेम का महापर्व रक्षाबंधन कल दिन शनिवार 9 अगस्त को मनाया जाएगा। भाई-बहन के इस पवित्र प्रेम को लेकर बहनों में भारी उत्साह है। दूर-दराज से बहने भाई के घरों के लिए रवाना हो रही हैं। ज्योतिषविद् पं. डॉ. एनपी मिश्र महाप्रबंधक शिवधाम मंदिर बैढ़न के […]

You May Like