रात में चुराया सोयाबीन सुबह लौटाया

आष्टा। बीती रात अजीबो गरीब मामला सामने आया है जिसमें चोर को चोरी करते रंगे हाथों पकड़ा फिर छोड़ दिया.उसके बाद सुबह फिर पकड़ा.बाद में राजीनामा हो गया.

जानकारी के अनुसार अनाज मंडी में बीती रात लगभग 1 बजे शराब के नशे में एक युवक अनाज मंडी में एक सोयाबीन की बोरी ले जा रहा था. जिसे ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा सुपरवाइजर देवी सिंह मेवाड़ा ने रोक कर पूछताछ की तो युवक ने बताया मेरे खुद का माल है. खर्चे पानी के पैसे नहीं है तो बाहर बेचने ले जा रहा हूं. इस बात पर शक होने पर देवी सिंह ने माल जप्त कर अपने कब्जे में रख लिया.

मंगलवार सुबह युवक फिर उनके पास पहुंचा तो युवक ने बताया मेरी बोरी है तो सुरक्षाकर्मियों ने बोरी वापस दे दी. फिर मामले में तब नया मोड़ आया जब एक किसान सुरक्षाकर्मियों के पास पहुंचा और बताया कि मेरी सोयाबीन से भरी एक बोरी चोरी हुई है और आसपास के लोगों ने बताया कि रात्रि में मंडी प्रशासन ने एक बोरी जप्त की है. तो उसकी सूचना पर कार्यालय आया हूं. किसानों की सूचना पर उक्त युवक को फिर से पकड़ कर मंडी कार्यालय लेकर आए और वहां पुलिस को बुलाया. बाद में दोनों की आपसी रजामंदी के बाद एक बोरी सोयाबीन उसके असली मालिक को दिलवा दी और इस तरह दोनों का राजीनामा कर मामले को वहीं खत्म किया.

Next Post

आयोग के दर कांग्रेसी: मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया में देरी क्या मतदाताओं के अधिकारों से हो रहा विश्वासघात?

Tue Nov 11 , 2025
भोपाल: वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने 22 वर्ष बाद शुरू हुए विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision) कार्य में हो रही देरी पर गंभीर आपत्ति जताई है। यह प्रक्रिया 27 अक्टूबर 2025 से प्रारंभ हुई थी, जिसके तहत 3 नवंबर तक प्रशिक्षण और तैयारी पूर्ण […]

You May Like