जेसीबी से तोडी बाउन्ड्रीवाल, गार्ड को धमकाया

जबलपुर: गोहलपुर थाना अंतर्गत सुलभ काम्पलेक्स के पास स्थित प्लांट की जेसीबी से बाउन्ड्रीवाल तोडऩे के साथ बदमाशों ने गार्ड को धमकाया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक रूपेश साहू निवासी त्रिमूर्तिनगर 90 क्वाटर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि ट्रासपोर्ट नगर में सुलभ काम्पलेक्स के बगल में स्थित प्लाट मालिक राजेश अग्रवाल के नाम पर है, उसमें में वे चौकीदारी का काम करता हैं, पश्चिम दिशा की बाऊन्ड्रीवाल जिस पर गेट लगा होकर ताला लगा था।

उक्त प्लाट के बगल में प्लाट क्रमांक 58 है जिस पर भी बाउंड्रीवाल बनी थी। सूरज प्रसाद गुप्ता व उनका पुत्र आशीष गुप्ता अपने साथ मजदूरों व मशीनों को लेकर आये और बगल के प्लाट में काम करने के दौरान  बाउन्ड्रीवाल भी तोड दी। मना करने पर जान से मारने की धमकी दी।

Next Post

जालसाजी कर खुलवाए गए खाते, दिल्ली  में बेच देते थे, दो ठग

Fri Mar 7 , 2025
जबलपुर: सरकारी योजना के तहत पैसा मिलने का प्रलोभन देकर लोगों के खाते खुलवाते फिर खातों का एटीएम,  सिम लेकर अज्ञात व्यक्तियों को दिल्ली में भेजने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। गिरोह के दो सदस्यों को जीअरपी पुलिस ने पकड़ा  हैं।पुलिस ने बताया कि शुभम पटेल एवं शुभम शर्मा अन्य […]

You May Like