जालसाजी कर खुलवाए गए खाते, दिल्ली  में बेच देते थे, दो ठग

जबलपुर: सरकारी योजना के तहत पैसा मिलने का प्रलोभन देकर लोगों के खाते खुलवाते फिर खातों का एटीएम,  सिम लेकर अज्ञात व्यक्तियों को दिल्ली में भेजने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। गिरोह के दो सदस्यों को जीअरपी पुलिस ने पकड़ा  हैं।पुलिस ने बताया कि शुभम पटेल एवं शुभम शर्मा अन्य लोगो ने मिलकर षडयंत्र कर सरकारी योजनाओं में पैसा प्राप्त होने का प्रलोभन देकर धोखाधडी किये हैं, लोगों के खातों से अवैध रूप से पैसों का लेन देन किये हैं, रिपोर्ट पर से आरोपी शुभम पटेल एवं शुभम शर्मा निवासी गोटेगांव के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

मामले की विवेचना के दौरान शुभम लोधी पिता घनश्याम लोधी 21 वर्ष निवासी ग्राम गर्रा थाना गोटेगांव जिला नरसिंहपुर, शुभम शर्मा पिता संजय शर्मा  24 साल निवासी हरदौल वार्ड नंबर नई मंडी के पास थाना गोटेगांव जिला नरसिंहपुर को रेलवे स्टेशन मदनमहल में पकड़ा गया, आरोपी शुभम लोधी के कब्जे से अन्य खाताधारकों के दो एटीएम कार्ड एक यूको बैंक व एक इंडियन ओवरसीज बैंक व बातचीत करने में उपयोग किया गया वीबो कंपनी का मोवाईल तथा आरोपी शुभम शर्मा के कब्जे से अन्य खाताधारकों के 3 एटीएम कार्ड यूको बैंक के  अपराध करने में उपयोग किया हुआ मोवाइल वन प्लस कंपनी का जप्त किया गया।

आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया, आरोपियों द्वारा मेमोरेण्डम कथनों में अन्य दस्तावेजों को छिपाकर रखना बताया गया है,आरोपियों को  न्यायालय के समक्ष पेश कर आरोपियों का पुलिस रिमांड लिया गया  आरोपी शुभम पटेल के द्वारा तीन नग एटीएम कार्ड इंडियन ओवरसीज बैंक के अलग अलग व्यक्तियों के नाम के जिस पर विभिन्न कंपनियों की तीन सिमें काले टैप से चिपकी हुई, एवं आरोपी शुभम शर्मा के द्वारा तीन एटीएम कार्ड जिसमें दो एटीएम इंडियन ओवरसीज बैंक व एक एटीएम एक्सिस बैंक का पेश करने पर भोके पर जप्ती की कार्यवाही की गई है।

Next Post

महिला को सरेराह धमकाया, पिता-पुत्रों पर एफआईआर

Fri Mar 7 , 2025
जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत रविन्द्र नगर धनी की कुटिया के पास स्विफ्ट कार से अपने घर आ रही महिला को पिता पुत्रों ने जबरदस्ती रोक लिया और पैसों की मांग करते हुए महिला को धमकाने लगे। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। […]

You May Like