सड़क से जल निकासी को भूला ननि अब शुरू कराया गया निर्माण कार्य

मामला वार्ड क्रमांक 42 के कार्वेन्ट स्कूल चौराहा का मामला

सिंगरौली : नगर निगम अधिकारियों के गैर जिम्मेदाराना रवैया से शहर के लोग खासे परेशान है। कभी शिविर लाइन तो कभी नल जल योजना की पाइप बिछाने तो कभी गैस पाइपलाइन बिछाने को लेकर नई सड़कों को तहस-नहस कर जिम्मेदार विकास कर रहे है।अब नगर निगम अधिकारियों ने बीच शहर में टू-लेन सड़क का निर्माण करवाया लेकिन पानी निकासी के लिए सड़क के किनारे बनी नालियों से जोड़ने के लिए सड़क पर पुल बनाना ही भूल गए।

अब जब सड़क बन गई है तो अधिकारियों को पानी निकासी पर ध्यान गया। जिसके लिए अब फिर टू-लेन सड़क को खोदकर अंडरग्राउंड पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू किया है। गौरतलब है कि नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 42 में करोड़ों रुपए खर्च कर टू-लेन सड़क का निर्माण करवाया गया था। लेकिन जिम्मेदारों ने पानी निकासी के लिए सड़क में पूर्ण निर्माण करना भूल गए। जिम्मेदारों को रोड से लगी बनी नाली नजर नही आई।

जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हल्की बारिश में ही मार्ग पर पानी भरते लोगों ने देखा है और समस्याओं से जूझे है। वही एक पखवाड़े पूर्व कुछ घंटे की बारिश से सड़क पर पानी भरने से अधिकारियों की नींद खुल गई। अब अधिकारियों ने सड़क से लगी नाली का पानी निकालने के लिए टू-लेंन सड़क में अंडरग्राउंड पुल निर्माण का काम शुरू किया है। एक लेने सड़क बंद होने के बाद वार्ड वासियों की भी चिंता बढ़ गई है। बढ़े भी क्यों ना इस सड़क में सेंट जोसेफ स्कूल, नगर निगम आवासीय कॉलोनी, एसबीआई कॉलोनी सहित एक निजी कंपनी का टाउनशिप सहित बार्ड के लोगों का आना-जाना होता है

Next Post

सांसद एवं विधायक ने मनिहारी स्कूल का किया औचक निरीक्षण

Thu Jan 30 , 2025
मध्यान्ह भोजन का भी लिया जाएगा बरगवां: शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय मनिहारी का आज दिन बुधवार के दोपहर करीब 1:30 बजे सीधी सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा एवं देवसर विधायक राजेंद्र मिश्रा ने औचक निरीक्षण करते हुए मध्यान्ह भोजन का जायजा लिया। इस दौरान सांसद एवं विधायक ने मध्यान भोजन के […]

You May Like

मनोरंजन