सिकलीगर कनेक्शन से लॉरेंस गैंग तक पहुंचते थे हथियार

इंदौर: लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गुर्गे कुलदीप चौहान ने पुलिस पूछताछ में बड़ा खुलासा किया है. उसने बताया कि वह सिकलीगर नेटवर्क के जरिए देसी पिस्टल लाकर गैंग तक पहुंचाता था. इन्हीं हथियारों का इस्तेमाल खरगोन में कॉटन व्यापारी के यहां हुई फायरिंग में किया था. मामले में अब पुलिस हथियार सप्लाई करने वाले एजेंट की तलाश में जुटी है.
ज्ञात हो, क्राइम ब्रांच की एसआईटी बिल्डर विवेक दम्मानी को हेरी बॉक्सर के नाम पर मिली रंगदारी धमकी के मामले में जांच कर रही है. इसी कड़ी में राजपाल चंद्रावत और कुलदीप चौहान को जेल से रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई. वहीं सोनू उर्फ रितेश, रोहित उर्फ नाना और सचिन आर्य को भी गिरफ्तार किया जा चुका है. पूछताछ में कुलदीप ने अधिकारियों को बताया कि वह सिकलीगर के एक एजेंट से देसी पिस्टल लेकर गैंग के गुर्गों को सप्लाई करता था.

खरगोन जिले के कसरावद में कॉटन व्यापारी के यहां हुई फायरिंग के लिए भी उसने ही हथियार उपलब्ध कराए थे. उसने ये पिस्टल आरोपी किशनलाल से लिए और देवास के राहुल उर्फ बाबा को दिए थे. बाबा के बेटे ने ही फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस के अनुसार, राहुल उर्फ बाबा पर इंदौर क्राइम ब्रांच ने 10 हजार और खरगोन पुलिस ने 15 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा है. वहीं किशनलाल पर भी खरगोन पुलिस ने इनाम घोषित किया है. दोनों फरार आरोपियों की तलाश जारी है और पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है.

Next Post

सब्जियों के नीचे डोडाचूरा, साड़ियों में गांजा, मप्र पुलिस ने ध्वस्त किया तस्करी का बड़ा नेटवर्क

Mon May 18 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ प्रदेशभर में अभियान तेज करते हुए पिछले दो दिनों में पांच जिलों में बड़ी कार्रवाई की है। मंदसौर, उमरिया, कटनी, मैहर और सागर जिलों में संयुक्त कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में गांजा और डोडाचूरा जब्त किया गया। तस्करी […]

You May Like

मनोरंजन