यदुवंशी हत्याकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

रेहटी। ग्राम मेहगांव जदीद में युवक संदीप यदुवंशी की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कार और डंडे भी बरामद कर लिए हैं.

गौरतलब है कि मृतक संदीप यदुवंशी की बहन रमाबाई ने गुरुवार को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि संदीप, विनीत एवं उनके साथियों ने उसके भाई सुनील यदुवंशी पर डंडों से हमला कर उसकी हत्या कर दी. मामले में हत्या सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई.

आरोपियों ने बताया कि 1 जुलाई की रात करीब 11 बजे वे विनीत की कार से महागांव जदीद पहुंचे थे. घर के सामने कार का हॉर्न बजाने पर पुरानी रंजिश के चलते सुनील बाहर आ गया और दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई. विवाद बढऩे पर संदीप, विनीत, मोहित धनवारे और प्रदीप ने डंडों से सुनील की बेरहमी से पिटाई कर दी. बीच बचाव करने आए सुनील के जीजा सबरसिंह और ग्रामीण पूनम यदुवंशी के साथ भी मारपीट करते हुए चारों आरोपी कार से फरार हो गए थे. पुलिस ने हत्याकांड के चारों आरोपियों संदीप यदुवंशी, विनीत यदुवंशी, मोहित धनवारे और प्रदीप यदुवंशी को गिरफ्तार कर लिया.

Next Post

सूने मकान से चांदी के जेवर उड़ाने वाले बदमाश गिरफ्तार

Sat Jul 4 , 2026
इंदौर:सुदामा नगर में सूने मकान में हुई नकबजनी का खुलासा करते हुए एक शातिर बदमाश और उसके नाबालिग साथी को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से करीब दो लाख रुपए कीमत के चोरी गए चांदी के सिक्के और आभूषण और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है. […]

You May Like