
अनूपपुर। पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने बैंक खातों का उपयोग कर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए रीवा से दो आरोपियों
योगेश मिश्रा (21) और कार्तिकेय पांडेय (22) को गिरफ्तार किया है। दोनों ने अनूपपुर निवासी भास्कर बंजारे को निवेश के नाम पर बैंक खाता उपयोग की अनुमति देने के लिए बहलाया और उसके खाते से 97,500 रुपये निकलवाकर रख लिए। इसी प्रकार विकास पटेल नामक युवक से भी ठगी की गई। मामले में अपराध क्रमांक 476/2025 धारा 318(4), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज हुआ। पुलिस ने आरोपियों से मोबाइल व 10,000 रुपये जब्त किए हैं। पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों को चेताया है कि किसी भी व्यक्ति को अपने बैंक खाते की जानकारी या उपयोग की अनुमति न दें, अन्यथा ठगी के शिकार हो सकते हैं।
