दिल्ली सरकार ने मालवीय नगर हादसे के मृतकों के परिजन को 10 लाख रुपये देने की घोषणा की

दिल्ली सरकार ने मालवीय नगर हादसे के मृतकों के परिजन को 10 लाख रुपये देने की घोषणा की

नयी दिल्ली, 04 जून (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मालवीय नगर हादसे में जान गंवाने वाले के परिजनों को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। श्रीमती गुप्ता ने गुरुवार को मालवीय नगर भीषण अग्निकांड के बाद साकेत स्थित मैक्स अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने अस्पताल में भर्ती घायलों और उनके परिजनों से मुलाकात की तथा उपचार की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल के चिकित्सकों और अधिकारियों के साथ बैठक कर घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और उपचार में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि अस्पताल प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर घायलों के चिकित्सा खर्चों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, ताकि सभी मरीजों को बेहतर इलाज मिल सके।

उन्होंने कहा कि सरकार ने हादसे में जान गंवाने वाले परिजनों को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। वहीं गंभीर रूप से घायल लोगों को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही मृतकों के पार्थिव शरीर उनके पैतृक घरों तक पहुंचाने की व्यवस्था भी की जा रही है। मुख्यमंत्री ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह अत्यंत दुखद घटना है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि दिल्ली सरकार हर प्रभावित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध करायेगी।

 

 

.....

Next Post

दिल्ली उच्च न्यायालय ने चीन से हैलोसल्फ्यूरॉन मिथाइल हर्बीसाइड के आयात पर लगायी रोक

Thu Jun 4 , 2026
नयी दिल्ली, 04 जून (वार्ता) दिल्ली उच्च न्यायालय ने कृषि रसायनों और जनसुरक्षा से जुड़े मामलों में नियामकीय मानकों के कड़ाई से पालन की आवश्यकता पर जोर देते हुए दिल्ली स्थित कंपनी क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन लिमिटेड (सीसीपीएल) को हर्बीसाइड हैलोसल्फ्यूरॉन मिथाइल के आयात और निर्माण के लिए दिया गया पंजीकरण […]

You May Like

मनोरंजन