जलसा यादें बरकतुल्लाह भोपाली में स्वतंत्रता सेनानी के योगदान को याद किया

भोपाल। भारत के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मौलाना बरकतुल्लाह भोपाली की 98वीं पुण्यतिथि पर बरकतुल्लाह एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में बरकतुल्लाह पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत तिलावत-ए-क़ुरआन से हुई। सोसाइटी के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कहा कि मौलाना ने स्वतंत्रता संग्राम के लिए पूरी दुनिया का दौरा किया और निर्वासित सरकार की स्थापना कर राष्ट्रीय एकता का उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने मध्यप्रदेश सरकार द्वारा उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि न देने को अफसोसनाक बताया। सेमिनार में साहित्यकार इक़बाल मसूद, वरिष्ठ पत्रकार सुधीर सक्सेना, कामरेड शैलेंद्र शेली, डॉ. महेन्द्र शर्मा, भंते कुल भूषण, प्रो. आयशा कमाल सहित कई वक्ताओं ने मौलाना के योगदान पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर शैलेंद्र शेली की पुस्तक राग भोपाली का विमोचन हुआ। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट मोहम्मद कलीम ने किया और अनेक समाजसेवी, धर्मगुरु व गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Next Post

थाईलैंड सूरत घानी मर्चेंट नेवी में कार्यरत सीधी के सुनील सेन की करंट से मौत

Sun Sep 28 , 2025
सीधी ।जिले के सिहावल जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत तेंदुआ निवासी सुनील सेन उम्र 23 वर्ष की थाईलैंड सूरत घानी मर्चेंट नेवी में काम के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। सुनील का शव छह दिन बाद 28 सितंबर को उनके घर पहुंचा, जिससे गांव में शोक का […]

You May Like