श्याम लाल और आईजीआई कॉलेज की विजयी शुरुआत

नयी दिल्ली 18 अप्रैल (वार्ता) बाबा दीप सिंह हॉकी टूर्नामेंट में श्याम लाल कॉलेज ने पुरुष वर्ग और आईजीआई कॉलेज ने महिला वर्ग में जीत के साथ शुरुआत की।

श्याम लाल कॉलेज ने चौथे बाबा दीप सिंह हॉकी टूर्नामेंट में हंसराज कॉलेज को 4-0 से हराया। श्याम लाल कॉलेज की ओर से अतुल चौधरी, प्रियांशु रावत, प्रत्यूष सिंह जग्गी और आकाश ने एक- एक गोल किए। प्रत्यूष सिंह जग्गी को प्लेयर ऑफ मैच का पुरस्कार मिला।
वहीं महिला वर्ग में के मैच में इंदिरा गांधी इंस्टिट्यूट ऑफ़ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंसेज ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज को 1-0 से हराया। विजेता टीम की ओर से एकमात्र गोल आंचल ने किया और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार से नवाजा गया।
श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज द्वारा आयोजित हॉकी और बास्केटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि, ध्यानचंद अवॉर्डी हॉकी ओलंपियन अशोक दीवान और प्रोफेसर गुरमोहिंदर सिंह, प्रिंसिपल एसजीटीबी खालसा कॉलेज ने किया।

Next Post

ल्योन को हराकर मैनचेस्टर यूनाइटेड और यूरोपा लीग के सेमीफाइनल में

Fri Apr 18 , 2025
लंदन, 18 अप्रैल (वार्ता) मैनचेस्टर यूनाइटेड ने ल्योन को हराकर यूरोपा लीग के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। गुरुवार को खेले गये रोमांचक मुकाबले में मैनचेस्टर यूनाइटेड ने ल्योन को 5-4 से हराया। मैनचेस्टर ने 4-2 से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए ल्योन पर यह जीत दर्ज […]

You May Like