
भोपाल। प्रसिद्ध आध्यात्मिक प्रवचनकार पुष्पानंद जी महाराज पहली बार भोपाल में तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं को अपने प्रवचनों से आध्यात्मिक मार्गदर्शन देंगे। यह आयोजन 31 जुलाई से 2 अगस्त तक गुजराती समाज भवन, 74 बंगले, लिंक रोड क्रमांक-1 पर होगा। प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक आयोजित होने वाले प्रवचनों में भोपाल सहित आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
आयोजन के पहले दिन 31 जुलाई को ‘महारास लीला’ पर प्रवचन होगा। 1 अगस्त को ‘गादी लीला’ का वर्णन किया जाएगा, जबकि समापन दिवस 2 अगस्त को ‘सांवरिया सेठ का द्वारा एवं नानी बाई का मायरा’ की भावपूर्ण कथा प्रस्तुत की जाएगी, जिसे श्रद्धालुओं के बीच विशेष श्रद्धा के साथ सुना जाता है।
इस आध्यात्मिक आयोजन का संयुक्त रूप से महेश्वरी महिला मंडल और महेश्वरी समाज वृहत द्वारा आयोजन किया जा रहा है। आयोजकों ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की हैं, ताकि बड़ी संख्या में आने वाले भक्तजन सहज रूप से प्रवचनों का लाभ प्राप्त कर सकें।
